Massive Fire Due To Cylinder Blast 22 Lakh Rupees Burnt Three People Injured
सिलिंडर फटने से लगी आग, "22 लाख जले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बुलंदशहर
खुर्जा के एक मकान में घरेलू गैस सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में मकान मालिक यामीन का काफी नुकसान हो गया। आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। बताया गया कि यामीन ने हाल ही में अपना प्लॉट बेचकर मिले करीब 22 लाख रुपये घर में रखे थे। आग की चपेट में आने से पूरी नकदी भी जल गई। आग की चपेट में परिवार के तीन सदस्य भी आ गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।