स्वास्थ्य मंत्री का आवास 9 को घेरेंगे NHM कर्मी

नवभारतटाइम्स.कॉम
nhm workers to surround health ministers residence on august 9 demanding regularization
nNBT न्यूज, गुड़गांव

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ हरियाणा 9 अगस्त को प्रदेशभर के मास डेलिगेशन के साथ स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचकर 14 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग करेगा। प्रदेश अध्यक्ष हरि राज ने बताया कि हाईकोर्ट ने 10 साल अधिक से कार्यरत NHM स्वास्थ्यकर्मियों के स्थायी करने का आदेश दिया था। बावजूद सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा 14 सूत्रीय मांगें लंबे लंबित हैं। 9 अगस्त के बाद भी सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।