सीसीटीवी में दिखे 20 मिनट से रेकी कर रहे आरोपित

नवभारतटाइम्स.कॉम
panchmukhi hanuman temple theft 35 lakhs worth crowns umbrellas stolen after 20 minutes of recce suspects caught on cctv
nNBT न्यूज, लखनऊ : पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में चोरों का सुराग लगा रही पुलिस की चार टीम ने करीब 24 घंटे में 275 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। ग्रीन कॉरिडोर रोड से सटे एक अपार्टमेंट के कैमरे में दो सदिंग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी गतिविधिया रेकी करने जैसी प्रतीत हो रही है। दोनों इधर उधर नजर रखते एक दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों करीब 20 मिनट तक रुकने के बाद वहां से चले गए।

पुलिस को आशंका है कि मंदिर में दाखिल होने वाले चोर गोमती तट से मंदिर परिसर तक पहुंचे। महानगर में ग्रीन कॉरिडोर से सटे श्री संकट हरन पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार रात घुसे चोर मूर्तियों से 9 मुकुट और पांच छत्र पार कर दिए। चोरी गए मुकुट और सत्र चांदी के थी जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। मंदिर की देखरेख करने वाले प्रदीप शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा का कहना है कि चोरों का सुराग लगाने के लिए सर्विलांस समेत चार टीमें लगी हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। रूच चार्ट बनाकर कैमरे खंगाले जा रहे हैं।