विभाजन के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी : CM

नवभारतटाइम्स.कॉम
partition horror remembrance day cm saini says a day to remember the biggest human tragedy in history
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को प्रदेश स्तर पर मनाने के लिए बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में मंगलवार को प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ अर्चना गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ सहित वरिष्ठ नेताओं ने 14 अगस्त को गुड़गांव में होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी को स्मरण करने और उससे सीख लेने का दिन है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक था। कार्यक्रम के संयोजक बोधराज सीकरी ने कहा कि वर्ष 1947 का भारत विभाजन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक था। बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिढ़ा, सह संयोजक विधायक निखिल मदान, सचिव जगदीश चौपड़ा, विधायक विनोद भयाना, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा आदि मौजूद रहे।