Strict Monitoring On The Quality Of New Roads Inspection To Be Done Every Month Now
नई सड़कों की हर महीने जांच करने के दिए आदेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-44
शहर में बनने वाली नई सड़कों की गुणवत्ता की अब पहले से ज्यादा सख्ती से निगरानी की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने मंगलवार को निर्देश दिए कि जीएमडीए की ओर से बनाई गई हर नई सड़क का संबंधित एसडीओ हर महीने निरीक्षण करेगा। इसकी जानकारी एक्सईएन को दी जाएगी। वहीं, एक्सईएन प्रत्येक तीन महीने में खुद निरीक्षण करेंगे ताकि डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (डीएलपी) के दौरान निर्माण एजेंसी समय रहते सभी खामियों को दूर कर सके। उन्होंने सड़क, पेयजल, ड्रेनेज, पार्क और पैदल यात्री सुविधाओं से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शहर की प्रमुख सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। प्रधान सलाहकार ने कहा कि शहर के फुटपाथ सुरक्षित और वास्तव में पैदल यात्रियों के चलने लायक होने चाहिए।