नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली से जोड़ने के लिए बनेगा 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

नवभारतटाइम्स.कॉम
50 km long elevated expressway to be built from noida airport to delhi millions of passengers will get convenience
nNBT रिपोर्ट, नोएडा

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन के दो नए रूटों के सिविल निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर लिया है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को 2,970 करोड़ रुपये का यह टेंडर दिया गया है। गुरुवार को खोली गई फाइनेंशियल बिड में 9 कंपनियों के बीच L&T का चयन हुआ। दो बार रीटेंडर होने के बाद अब करीब एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। NMRC के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि पूरा निर्माण कार्य एलिवेटेड ट्रैक के रूप में होगा। L&T निर्माण कार्य करेगी, जबकि सुपरविजन NMRC खुद करेगी।
लाखों यात्रियों को मिलेगी सहूलियत: इस विस्तार से दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर बेहद आसान हो जाएगा। दिल्ली से ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन से आने वाले यात्री बॉटेनिकल गार्डन से सीधे सेक्टर-142 के लिए मेट्रो ले सकेंगे। वर्तमान में यात्रियों को बॉटेनिकल गार्डन से पहले सेक्टर-52 जाना पड़ता है और फिर वहां से पैदल/ई-रिक्शा के जरिए सेक्टर-51 एक्वा लाइन स्टेशन पहुंचकर ग्रेटर नोएडा की मेट्रो पकड़नी पड़ती है। नया रूट बनने से इस झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं, बोड़ाकी विस्तार से रेलवे स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।