Cyber Thugs Looted Rs 80 Lakh By Luring Online Trading Two Victims Scammed Multiple Times
थोड़ा मुनाफा दे जीता विश्वास, फिर ठग लिए 80 लाख रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो लोगों से 80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों को वॉट्सऐप और टेलीग्राम ऐप पर जोड़ने के बाद निवेश के लिए राजी किया गया। झांसे में आने के बाद पीड़ितों ने शुरू में छोटा निवेश किए, बदले में मुनाफा मिलने पर भरोसा हुआ और कई बार में रुपये ठगों के निजी खातों में ट्रांसफर कर दिए। दूसरी बार रुपये निकालने की कोशिश तो ठग और रुपये मांगने लगे। एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रेनो के शख्स ने बताया कि पिछले साल अगस्त में साइबर ठग वॉट्सऐप से संपर्क में आए थे। एक ठग ने खुद को निवेश ग्रुप से जुड़े होने की बात कही। निवेश करने पर डबल मुनाफे का लालच दिया। झांसे में पीड़ित उसकी बात को मान गए और उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। ऐप पर रजिट्रेशन कराने के बाद पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 27 लाख 87 हजार 750 रुपये निवेश करा लिए। दूसरे मामले में सेक्टर-37 निवासी बुजुर्ग को जून 2025 में कुछ लोगों निवेश की सलाह दी। ट्रेडिंग के जरिए ठग ने उनसे 53 लाख रुपये की रकम निवेश करा ली। शुरुआत में उन्हें फर्जी तरीके से मुनाफा दिखाया गया।