Jharkhand Recruitment Exams Reform Winning Youth Trust Is Governments Priority
व्यवस्था में सुधार जरूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पत्र 5 अगस्त के संपादकीय ‘ सोरेन सरकार की चुनौती ’ पर है। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं का लगातार आंदोलन चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री के आश्वासन का स्वागत है। सरकार को निष्पक्ष जांच, समयबद्ध कार्रवाई और अभ्यर्थियों से सीधे संवाद के जरिए उनका भरोसा जीतना होगा। साथ ही, परीक्षा कराने वाली संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और मजबूत निगरानी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई और सुधारात्मक कदम जल्द उठाए जाने चाहिए।