Agency Finalized For Bhangel Elevated Loop Construction Work To Start Soon
भंगेल एलिवेटेड पर लूप के लिए एजेंसी फाइनल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
भंगेल एलिवेटेड रोड पर चढ़ने उतरने के लिए चार लूप के निर्माण को नोएडा अथॉरिटी ने पिछले दिनों टेंडर जारी किया था। तीन बार के रीटेंडर के बाद अब इनके निर्माण के लिए अथॉरिटी ने एजेंसी फाइनल कर ली है। जिसके चलते अब इनका निर्माण जल्ध शुरु हो सकेगा। एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू के गंदे नाले के पास तक बना हुआ है। यह साढ़े चार किलोमीटर लंबा है। यह एलिवेटेड रोड पिछले साल 18 नवंबर को शुरू हो गया था लेकिन इस पर चढ़ने उतरने के लिए अभी तक एक भी लूप नहीं बना है। नोएडा अथॉरिटी के जीएम सिविल एके अरोड़ा ने बताया कि अब इनके निर्माण के लिए एजेंसी फाइनल हो गई है और अगले महीने भर के अंदर निर्माण शुरु कराने का टारगेट रखा गया है।सेवन एक्स के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा : इन चारों लूप के बनने से सबसे ज्यादा फायदा सेवन एक्स के लोगों को होगा। सेक्टर-74 से 79 तक के लोगों के अलावा सेक्टर-107, 104, 101, 42, 47, 48, 49 आदि कई सेक्टरों के लोगों को अभी इस एलीवेटेड पर चढ़ने उतरने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है। ये लूप सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज-2 की ओर जाते समय सेक्टर-49 हनुमान मूर्ति चौराहे की तरफ उतरने और दूसरी तरफ से फेज-2 की ओर चढ़ने के लिए बनेंगे। फेज-2 की ओर से आते समय सेक्टर-107 चौराहे पर उतरने और दूसरी तऱफ से सेक्टर-41 की ओर आने को चढ़ने के लिए बनेंगे।