महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर रैली कल

नवभारतटाइम्स.कॉम
massive rally to be held at jantar mantar tomorrow on demand for implementation of womens reservation
n NBT न्यूज, गुड़गांव: संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर 7 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय महिला आरक्षण गठबंधन के आह्वान पर विशाल रैली होने जा रही है। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से जनवादी महिला समिति भी हिस्सा लेगी। बुधवार को बैठक कर संगठन नेताओं ने महिलाओं से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचकर अपनी बात रखने का आह्वान किया। राज्य अध्यक्ष सवित ने कहा कि महिला आरक्षण कानून को लेकर 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर धरना जारी है। इस मौके पर राज्य महासचिव उषा सरोहा, अमिता, भारती मौजूद रहीं।