Scerts New Academic Content Released August Month Curriculum Updated For Government School Students
SCERT का नया शैक्षणिक कंटेंट जारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : गवर्नमेंट स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई अब और व्यवस्थित होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने अगस्त माह के लिए विभिन्न विषयों का नया शैक्षणिक कंटेंट जारी किया है। इसमें चौथी और 5वीं के लिए मैथ, हिंदी और इंग्लिश के गतिविधि आधारित चैप्टर दिए गए हैं। छठी से 8वीं तक के छात्रों के लिए भाषा, मैथ और साइंस से जुड़े महत्वपूर्ण पाठ और अभ्यास सामग्री दी है। 9वीं में साइंस व पॉलिटिकल साइंस, 10वीं में मैथ और साइंस, कक्षा ग्यारह और 12 में मैथ के महत्वपूर्ण चैप्टर को शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार एससीईआरटी की ओर से जारी इस कंटेंट का उपयोग किए जाने को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।