Sensex Closes 152 Points Up At 78581 Nifty Also Gains
सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर बंद
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: बुधवार को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 152.05 अंक (0.19%) की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ। दोपहर बाद बाजार में बिकवाली बढ़ी और सेंसेक्स ऊंचे स्तर से करीब 769 अंक फिसलकर 78,285.74 के निचले स्तर तक चला गया। लेकिन कारोबार खत्म होने से ठीक पहले बाजार को रिकवर होने में मदद मिली। निफ्टी 9.75 अंक चढ़कर 24,624.65 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 1.75% बढ़कर 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।