Sp Inspects Security Arrangements For Kanwar Yatra In Nuh Over 250 Police Personnel Deployed
एसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले से गुजरने वाले कांवड़ रूट पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कांवड़ रूट और शिविरों में पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ियों के गुजरने के दौरान पीसीआर और राइडर सहित करीब 250 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।