Teachers Submit Memorandum To Director Of Elementary Education Express Concern Over New Recruitment And Election Duty
शिक्षकों ने मौलिक शिक्षा निदेशक को सौंपा मांगपत्र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान तरुण सुहाग की अध्यक्षता में मौलिक शिक्षा विभाग की निदेशक मनिता मलिक से मुलाकात की। इस दौरान प्राइमरी स्कूलों और शिक्षकों से जुड़ीं समस्याओं को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा गया। निदेशक ने सभी विषयों पर चर्चा के बाद मांगों को जल्द पूरा करने और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में संघ ने मांग उठाई कि शिक्षकों की नई भर्ती की जाए। शिक्षकों की चुनाव और जनगणना (SIR) में ड्यूटी के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्य महासचिव राजेश शर्मा, संगठन सचिव कुलवंत सिंह, उप प्रधान ललित कुमार, संजय यादव समेत अन्य शामिल रहे।