अब हर विभाग की होगी एआई-ड्रोन से निगरानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
ai drone to monitor every department in faridabad administrative system to become high tech
Chanderkant.yadav

@timesofindia.com
n फरीदाबाद : शहर में अब अवैध निर्माणों, अतिक्रमण, सड़कों की बदहाली और नालों में कचरा फेंकने वालों पर सीधे आसमान से नज़र रखी जाएगी। प्रदेश सरकार हरियाणा समेत जिले में प्रशासनिक व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और निगरानी तंत्र को हाई-टेक बनाने जा रही है। इसके तहत फरीदाबाद के हर सरकारी विभाग में अब ड्रोन आधारित एआई (AI) निगरानी प्रणाली को लागू किया जा रहा है। हाल ही में चंडीगढ़ में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) के निदेशक मंडल की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने राज्य भर में एआई और ड्रोन के ज़रिए एविडेंस-बेस्ड गवर्नेंस लागू करने के निर्देशों की समीक्षा की।

फरीदाबाद में 250 वर्ग किमी का दायरा हुआ मैप: बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे हरियाणा में लगभग 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की हाई-रिजॉल्यूशन मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। फरीदाबाद में 250 वर्ग किलोमीटर के दायरे में ड्रोन सर्वे और जियोस्पेशियल डेटाबेस तैयार किया जा चुका है। यहां 100 से अधिक कचरा डंपिंग साइट्स और शहर से गुजरने वाले मुख्य नालों का ड्रोन व थर्मल इमेजिंग से सर्वे किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए हैं कि इस ड्रोन आधारित एआई मॉडल को जल्द पूरे राज्य में अभिन्न अंग बनाया जाए।