Airtels Big Shock 4 Popular Prepaid Plans Discontinued Burden On Customers To Increase
Airtel ने बंद किए 4 पॉपुलर प्रीपेड प्लान
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए चार प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। कंपनी ने 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्लान वापस ले लिए हैं। इनमें 299 रुपये वाला प्लान बहुत ज्यादा पॉपुलर था, लेकिन अब इसे इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के पास सिर्फ महंगे प्लान चुनने का ही विकल्प बचा है। हालांकि, 199 रुपये और 219 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, 299 रुपये वाला प्लान बंद होने से ग्राहकों को अब कम से कम 349 रुपये वाला पैक लेना होगा। यानी उन पर करीब 16 प्रतिशत का बोझ बढ़ जाएगा। कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।