Ambani adanis Wealth Exceeds Gdp Of Many Countries Total Wealth Of Indias Top Business Houses Rs 138 Lakh Crore
‘कई देशों की GDP से ज्यादा अदाणी अंबानी की दौलत’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, मुंबई: 2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की सबसे वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार की संपत्ति में 8.5% की गिरावट आई है। इसके बावजूद वे नंबर-1 पर बने हुए हैं। रिपोर्ट में उन कारोबारियों (फर्स्ट जनरेशन) के बढ़ते दबदबे को भी दिखाया गया है जिन्होंने खुद अपना साम्राज्य खड़ा किया है। अहमदाबाद का गौतम अदाणी परिवार इस कैटिगरी में 19.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर बनकर उभरा है। भारत के इन टॉप बिजनेस घरानों की कुल वैल्यू अब 1.46 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 138 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह रकम सऊदी अरब और कई यूरोपीय देशों की कुल जीडीपी से भी कहीं ज्यादा है।