Citelum India का अधिग्रहण किया

नवभारत टाइम्स
crystal integrated services acquires citelum india expands into urban infrastructure
NBT रिपोर्ट, मुंबई: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड (KISL) ने फ्रांस की सरकारी कंपनी EDF ग्रुप की सब्सिडियरी, Citelum S.A.S. (फ्रांस) से Citelum India Private Ltd में 100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस कदम के साथ ही, लिस्टेड फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी ने सिटी लाइटिंग और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखा है।