ड्रग इंस्पेक्टर बनकर वसूली, चार अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
fake drug inspector extortion four arrested in amethi defrauding medical store operators
nNBT न्यूज, अमेठी : गौरीगंज क्षेत्र में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम चार युवक पांडे का पुरवा सराय भागमानी गांव स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पहुंचे। खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और जांच टीम का सदस्य बताते हुए संचालक से तीन हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद मुंशीगंज क्षेत्र के एक अन्य मेडिकल स्टोर पहुंचे। हालांकि शक होने पर संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को दबोचा लिया। सख्ती से पूछताछ में सच सामने आ गया। पकड़े गए आरोपितों में रायबरेली निवासी बृजेश पासवान, रत्नेश, अशोक और वसीम खान शामिल हैं।