Faridabad Builder Company Vice President Attacked With Sticks Car Window Smashed
कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट पर हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
एनआईटी क्षेत्र स्थित चिमनी बाई चौक के पास दिनदिहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। अपने कार्यालय से घर लौट रहे एक बिल्डर कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) की कार का रास्ता रोककर दबंग ने डंडे से हमला कर दिया। उनकी वर्ना कार का अगला शीशा पूरी तरह तोड़ दिया। आरोप है कि उन्हें गाड़ी से खींचने का प्रयास किया, जिससे उनको चोटें भी आईं। पुलिस चौकी टाउन नंबर-3 ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कर लिया है।पुलिस को सौंपी गई शिकायत में एनआईटी 3 जी ब्लॉक निवासी पीयूष विरमानी ने बताया कि वह ग्रेटर फरीदाबाद के वर्ल्ड स्ट्रीट में स्थित एक बिल्डर कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट हैं। 11 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह कार से ऑफिस से घर लौट रहे थे। चिमनी बाई चौक के पास उन्हें रोक लिया।