Lakhimpur Kheri Bus Full Of Kanwariyas Overturned One Dead 8 Seriously Injured
कांवड़ियों की बस पलटी, एक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कांवड़ियों से भरी डबल डेकर स्लीपर बस बुधवार तड़के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर पलट गई। हादसा उचौलिया क्षेत्र में शारदा नहर के किनारे हुआ। बस में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के करीब 73 श्रद्धालु सवार थे, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए अयोध्या जा रहे थे। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रद्धालुओं के अनुसार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उचौलिया के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में गिरकर पलट गई। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम भी पहुंच गई। बस में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान हरिशंकर लाल यादव (50) की मौत हो गई।