Neet Ug 2026 Counselling Registration Deadline Extended Apply Now Till August 14
नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अब 14 तक
Contributed by: Ranvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी-2026 की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अब 14 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) की तरफ से 12 अगस्त को यह आदेश जारी किया गया है।
काउंसलिंग के लिए पहले जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक 7 अगस्त से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन की मियाद 12 अगस्त तक थी। हालांकि, कई अभ्यर्थियों की तरफ से तकनीकी कारणों के चलते रजिस्ट्रेशन न हो सकने या शुल्क जमा होने में देरी की शिकायतें हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही थीं। इसे देखते हुए विभाग ने रजिस्ट्रेशन की मियाद 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। महानिदेशालय के मुताबिक काउंसलिंग से जुड़ी सभी अपडेट upneet.gov.in और dgme.up.gov.in पर जारी की जाएगी। काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700 भी जारी किए गए हैं।