बेसिक स्कूलों में सत्र परीक्षा 19 से

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
session exams to start from august 19 in basic schools education department issues order
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बेसिक स्कूलों में पहली सत्र परीक्षा 19 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा है कि जुलाई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से प्रश्न पत्र तैयार करवाकर स्कूल स्तर पर परीक्षा करवाई जाएगी। विषय के शिक्षक या क्लास टीचर कॉपियां जांचेंगे और इसके दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएंगे।