Tata Group Shares Witness Significant Fall Tcs Tata Motors And Several Other Companies Stocks Decline Investors Suffer Heavy Losses
टाटा ग्रुप के शेयरों में आई गिरावट
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के ऐलान के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक नीचे गिर गए। इसके अलावा टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में 2.44%, टाटा एलेक्सी में 2.23%, टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स में 1.92% और टाटा स्टील में 1.57% की गिरावट आई।इसी तरह रैलिस इंडिया के शेयर 0.95%, ट्रेंट 0.86%, टाटा पावर 0.53% और टाइटन के शेयर 0.18% नीचे गिरे। इन सभी कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू में 45,615.67 करोड़ रुपये की कमी आई। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ।
वहीं, टाटा मोटर्स कमर्शल वीइकल को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 2560 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 1,397 करोड़ रुपये के प्रॉफिट से 83.3% ज्यादा है।