15th August Delhi Metro Will Run From 4 Am Train Every 30 Minutes
15 अगस्त को सुबह 4 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, हर 30 मिनट बाद मिलेगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने गुड़गांव से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से ही मेट्रो सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। गुड़गांव से बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने दिल्ली जाते हैं। ऐसे में वे अब मेट्रो से आसानी से दिल्ली पहुंच सकेंगे। DMRC के अनुसार, 15 अगस्त को सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे मेट्रो चलनी शुरू होगी। नियमित सेवा शुरू होने तक सभी लाइनों पर ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद मेट्रो सेवा दिन के तय टाइम टेबल के अनुसार जारी रहेगी। गुड़गांव से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा खास तौर पर महत्वपूर्ण है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन लाल किले पर होगा। लाल किला , जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।