प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर ऐक्शन, 1.5 टन माल जब्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
major action on single use plastic in gurgaon 15 tons of goods seized
n NBT न्यूज, गुड़गांव

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( HSPCB ) ने गुड़गांव में बड़ी कार्रवाई की है। HSPCB नॉर्थ जोन की टीम ने गुरुवार को धनवापुर गांव स्थित टेकचंद नगर में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान के गोदाम से 1,550 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई। जिसे बाद में टीम ने जब्त कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, HSPCB की टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विक्रेताओं और गोदामों की जांच की। इस दौरान एम/एस वीएस प्लास्टिक के परिसर में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का भारी स्टॉक मिला। टीम ने मौके पर ही पूरा माल जब्त कर लिया। जब्त किए गए प्रतिबंधित एसयूपी को निस्तारण के लिए जेबीएम एनवायरो वेस्ट टु एनर्जी प्लांट मुरथल भेजा गया है।