रेप केस में नाम हटाने को लिए "15 हज़ार, अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
female head constable arrested for taking 15 thousand bribe to remove name from rape case
n NBT न्यूज, नूंह

तावड़ू सदर थाने में तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल प्रियंका को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) फरीदाबाद की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाने के अंदर ही की गई। प्रियंका हाल ही में दर्ज हुए रेप के एक केस की जांच अधिकारी थीं। रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुड़गांव में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 4 दिन पहले तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में रेप का एक मामला दर्ज हुआ था। हेड कॉन्स्टेबल प्रियंका इस मामले की जांच कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया जा रहा था। आरोप है कि प्रियंका ने उस व्यक्ति का नाम केस से हटाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी थी। आरोपी बनाए जा रहे व्यक्ति की पत्नी ने पहले 5 हजार रुपये हेड कॉन्स्टेबल प्रियंका को दे दिए थे। बाद में बाकी 15 हजार रुपये की भी मांग की जा रही थी।