Gurugram Major Fire In City Bus Carrying 20 Passengers On Old Delhi Road Passengers Narrowly Escape
20 सवारियों को लेकर जा रही सिटी बस में लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब करीब 20 सवारियां लेकर जा रही एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। बस के इंजन से धुआं उठता देख चालक ने बस रोक दी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते सभी सवारियां नीचे उतर गईं। सूचना पर उद्योग विहार फायर स्टेशन के अलावा मारुति कंपनी से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे एक सिटी बस डूंडाहेड़ा की ओर जा रही थी। बस में करीब 20 सवारियां थीं। जब बस ओल्ड दिल्ली रोड पर मारुति कंपनी के सामने पहुंची तो अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। इसके बाद चालक ने बस को रोक दिया। चालक और परिचालक ने समय रहते सभी सवारियों को बस से उतारा। देखते ही देखते पूरी बस में आग फैल गई। उद्योग विहार फायर स्टेशन के सीनियर फायर ऑफिसर रामकरण शर्मा ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।