2.24 लाख भवन स्वामियों के लिए OTS का मौका

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
golden opportunity for building owners in lucknow to pay taxes one time settlement ots scheme starting august 15
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में टैक्स वसूली के लिए नगर निगम वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना ला रहा है। 8 जोनों में 2 लाख 24 हजार 749 घरों पर हाउस टैक्स, पानी और सीवर के करीब 1,500.76 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसमें एरियर के 724.76 करोड़, पुराना बकाया 497.41 करोड़ और ब्याज के 278.58 करोड़ रुपये शामिल हैं। 15 अगस्त से शुरू हो रही योजना के तहत एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों को तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

 चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर विनय राय के अनुसार बकाया वसूली बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने सभी 762 नगरीय निकायों में OTS योजना लागू कर दी है। यह योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसके तहत 1 अप्रैल 2026 तक का बकाया रखने वाले सभी आवासीय, अनावासीय और सरकारी भवनों को ब्याज और सरचार्ज पर 100% छूट मिलेगी। योजना का लाभ लेने वालों को 1 लाख रुपये तक का बकाया 30 दिन में एकमुश्त जमा करना होगा। 1 लाख रुपये से ज्यादा बकाया होने पर 3 किस्तों में भुगतान की सुविधा है। इसके लिए 15 अगस्त से 14 नवंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन के 15 दिन में निस्तारण जरूरी होगा।