Fcra Amendment Search For Balance Security And Civil Society Interests Paramount
संतुलित रास्ता अपनाएं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
13 अगस्त का संपादकीय ‘संतुलन बनाया जाए’ पढ़ा। FCRA संशोधन विधेयक को JPC के पास भेजना स्वागतयोग्य है। विदेशी चंदे से जुड़ी संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना देश की आर्थिक सुरक्षा और संप्रभुता के लिए जरूरी है। हालांकि, कठोर नियमों का असर उन सामाजिक संस्थाओं पर नहीं पड़ना चाहिए, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। लाइसेंस समाप्त होने पर विदेशी चंदे और संपत्तियों के प्रबंधन जैसे प्रावधानों पर व्यापक चर्चा जरूरी है। JPC को विशेषज्ञों, संगठनों और विपक्ष की आपत्तियों को सुनकर ऐसा संतुलित रास्ता सुझाना चाहिए, जिससे सुरक्षा और नागरिक समाज के हित सुरक्षित रहें।