बिट्टू बजरंगी को बुलाने के सवाल पर ठेकेदार से मारपीट

नवभारतटाइम्स.कॉम
contractor beaten for calling bittu bajrangi three accused named
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : धौज थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में ठेकेदारी का काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ घर में बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वहां पहुंचते ही उससे सवाल किया कि वह बिट्टू बजरंगी को क्यों बुलाता है। इसके बाद वहां मौजूद तीन लोगों ने डंडे से उसके सिर और हाथ पर वार किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

माता कॉलोनी, गांव मादलपुर निवासी आशुतोष ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते हैं। 11 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उसका पड़ोसी नेमू का बेटा हसीन उसके घर पहुंचा और कहा कि उसके पिता उसे घर बुला रहे हैं। वह हसीन के साथ उसके घर चला गया। वहां पहुंचते ही हसीन ने उससे सवाल किया कि वह बिट्टू बजरंगी को क्यों बुलाता है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद हाफिज, साहिल और भूरा ने उसे मकान के अंदर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।