13 Suspected Terrorists On Trains Going Towards Delhi Rpf On Alert
13 संदिग्धों की सूची जारी, ट्रेनों में तलाशी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों की निगरानी बढ़ा दी गई हे। आरपीएफकर्मी और अधिकारी रेंडम ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों की जांच कर रहे हैं। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने 13 संदिग्ध आतंकियों की एक सूची जारी की है। ये अलकायदा और खालिस्तानी कंटरपंथी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। डॉग स्कवॉड टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।