नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित किसानों की रजिस्ट्री शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida airport displaced farmers registry begins years long demand fulfilled
nNBT रिपोर्ट, ग्रेनो : नोएडा एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले विस्थापित किसानों की वर्षों से लंबित मांग का समाधान शुरू हो गया है। पुनर्वास व पुनर्व्यवस्थापन योजना के तहत जेवर बांगर में विस्थापित परिवारों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री शुक्रवार से शुरू हो गई। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जेवर में पहले दिन उमर मोहम्मद, हंसराज, ओमप्रकाश, जयवीर सिंह और प्रेमवती के प्लॉट की रजिस्ट्री हुई। 2020-21 में विस्थापित परिवारों के लिए 3065 भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए थे। किसान लंबे समय से इन भूखंडों की रजिस्ट्री कराकर मालिकाना हक दिए जाने की मांग कर रहे थे। अब रजिस्ट्री शुरू हो गई है।