Residential commercial Areas To Be Built Along Uer ii New Plan In Delhi Master Plan 2047
UER-II के किनारे बनेंगे रिहायशी-कमर्शल इलाके
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दिल्ली में आवास की बढ़ती जरूरत को पूरा करने और जमीन का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए ड्राफ्ट मास्टर प्लान दिल्ली-2047 में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II ( UER-II ) के आसपास हाई डेंसिटी कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इसके तहत यूईआर-II के दोनों ओर 250 मीटर चौड़े क्षेत्र में कॉम्पैक्ट, मिश्रित और ज्यादा घनत्व वाला डिवेलपमेंट किया जाएगा। इस कॉरिडोर में रेजिडेंशल के साथ कमर्शल और पब्लिक-सेमी पब्लिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।करीब 75 किलोमीटर लंबा यूईआर-II दिल्ली के द्वारका, नजफगढ़, रोहिणी, मुंडका, नरेला समेत कई इलाकों को कनेक्ट करता है। हाई डेंसिटी कॉरिडोर में विकास के लिए मूल प्लॉट कम से कम 8,000 वर्गमीटर का होना चाहिए। इसमें से 50 प्रतिशत जमीन सरेंडर करने के बाद कम से कम 4,000 वर्गमीटर का फाइनल प्लॉट होना जरूरी होगा।