ठगों ने तीन लोगों से हड़पे 29 लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम
cyber fraud havoc in noida rs 29 lakhs duped from three people police investigating
सबहेड : तीनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

पहले मामले में पीड़ित के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 14 लाख ठगे
दूसरे मामले में टास्क और निवेश से कमाई का सपना दिखा सात लाख ऐंठे

तीसरे मामले में बुजुर्ग महिला के खाते से दो बार में सात लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए

NBT रिपोर्ट, नोएडा

साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को अपना शिकार बनाकर 29 लाख 6 हजार 660 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने एक पीड़ित को टेलीग्राम पर टास्क और निवेश के नाम पर फंसाया, दूसरे के वॉट्सऐप पर आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और बैंक खाते की लिमिट बढ़ाकर आरटीजीएस के जरिये 14.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। तीसरे मामले में 75 वर्षीय महिला के बैंक खाते से दो ट्रांजैक्शन के जरिये 7.49 लाख रुपये निकाले। तीनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेनो में सुत्याना गांव निवासी मनोज कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रैक्टर कंपनी में काम करते हैं। तीन जुलाई को उनके वॉट्सऐप पर आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजी गई थी।उन्होंने फाइल खोलकर उसमें अपनी जानकारी भर दी। इसके बाद उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया। साइबर अपराधियों ने उनके कॉल भी दूसरे मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड कर दिए। ठगों ने बैंक खाते की लिमिट बढ़ाकर पांच लाख से 21 लाख रुपये कर दी। दो बार में 14 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। दूसरे मामले में गौड़ सिटी-2 निवायी शख्स ने बताया कि पांच से आठ जुलाई के बीच टेलीग्राम पर प्रियंका नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। शुरुआत में होटल का रिव्यू करने का काम दिया। इसके बाद उन्हें वेलफेयर टास्क और निवेश के नाम पर अधिक रिटर्न का लालच दिया। झांसे में आए शख्स ने लोन लेकर सात लाख दो हजार रुपये निवेश कर दिए। रकम बढ़कर दस लाख हुई तो उन्होंने निकालने की कोशिश की। ठगों ने बदले में चार लाख 60 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई तो एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

तीसरे मामले में सेक्टर-34 हिमगिरी अपार्टमेंट निवासी बुजुर्ग महिला (75) ने बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर एक बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के दो मेसेज आए। पीड़िता ने जानकारी की तो पता चला कि उनके खाते से चार लाख रुपये और 3.49 लाख रुपये के दो ट्राजैक्शन हुए हैं।