बैंककर्मी और पति का दोस्त बनकर "6.60 लाख ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
bank employee and husbands friend duped of 660 lakh new cyber fraud method
n NBT न्यूज, लखनऊ : साइबर जालसाजों ने दो मामलों में बैंककर्मी और पति का दोस्त बनकर 6.60 लाख रुपये ठग लिए। आशियाना के सेक्टर-जी निवासी संतोष कुमार गुप्ता को नौ अगस्त को कॉल कर आरोपी ने खुद को कैनरा बैंक कर्मचारी बताया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रेडिट कार्ड देने का झांसा दिया। जानकारी लेकर खाते से पहले एक लाख और फिर 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने शिकायत कर खाता व कार्ड ब्लॉक कराया। आशियाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इंदिरानगर के तकरोही निवासी अंतिमा गुप्ता को वॉट्सऐप कॉल कर जालसाज ने उनके पति राजन गुप्ता का दोस्त लखन चौहान बनकर बात की। झांसे में लेकर फोन-पे से कई बार में 4.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी पता चलने पर महिला ने इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।