Bbau Phd Admission Application Deadline Extended Apply Now Till August 31
पीएचडी में प्रवेश के लिए 31 तक होंगे आवेदन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) नए सत्र के पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पीएचडी आवेदन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले विवि में आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित थी लेकिन विवि की ओर से अब इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 7 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के मुताबिक, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 750 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा अंतिम तारीख के बाद अगर छात्र आवेदन करते हैं तो उन्हें 1500 रुपये लेट फीस के रूप में अलग से देने होंगे। प्रत्येक पीएचडी प्रोग्राम के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। यानी एक से अधिक कोर्स में आवेदन करने पर अलग अलग भुगतान लिया जाएगा। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी देख सकते है।