BSNL का तोहफा: ₹1 में मिलेगा 24 दिन तक डेटा और कॉलिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम
bsnls explosive offer get unlimited calling 1gb data and 100 sms for 24 days for just 1
n NBT न्यूज, लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूपी पूर्वी परिमंडल ने ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में निगम के CGM राजेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। ऑफर के तहत ग्राहक मात्र "1 में 24 दिनों की वैधता पा सकेंगे। इसमें असीमित वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 1GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी। ऑफर 12 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

इसके अलावा मोबाइल एंटरटेनमेंट टीवी सेवा नि:शुल्क दी जाएगी। हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए "1,199 वाला प्लान घटाकर "1,111 में उपलब्ध करवाया गया है। CGM ने बताया कि BSNL भविष्य में अपने स्वदेशी 4G नेटवर्क को 5G में अपग्रेड करेगा। डिजिटल भारत निधि योजना के तहत नेटवर्क विहीन इलाकों में 4G सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।