Census 2027 Caste Question For The First Time Since Independence Process To Be Digital
जनगणना में पहलीबार पूछी जाएगी जाति
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान लोगों से पूछे जाने वाले 40 सवाल तय किए हैं। आजादी के बाद पहली बार जाति से जुड़ा सवाल भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, लोगों से पूछा जाएगा कि वे अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से हैं या नहीं और उनकी जाति क्या है?लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों में आबादी की गिनती 1 से 30 सितंबर तक होगी। इन इलाकों के लोग 17 से 31 अगस्त के बीच खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। देश के बाकी हिस्सों में आबादी की गिनती अगले साल होगी। जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 2021 में होने वाली जनगणना कोरोना महामारी के कारण टाल दी गई थी।