मुंबई के बिल्डर ग्रुप के नोएडा में ठिकानों पर ED की छापेमारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
ed tightens grip on mumbai builder group major raid at noida locations
nNBT रिपोर्ट, नोएडा

देश के कई शहरों के रियल एस्टेट कारोबारी घर खरीदारों को ठगने के लिए नोएडा में अपना ठिकाना बनाने में पीछे नहीं रहे हैं। मुंबई का साईं रियल एस्टेट ग्रुप भी दो दशक पहले घर खरीदारों को छत का सपना दिखाकर ठग चुका है। इस ग्रुप ने गौतमबुद्ध नगर जिले में बिना जमीन के कागजी प्रॉजेक्ट के नाम पर सैकड़ों खरीदारों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। इसके खिलाफ हुई शिकायत के बाद ईडी अब जांच कर रहा है। ईडी की मुंबई टीम ने दो दिन पहले इस रियल एस्टेट ग्रुप के जयेश विनोद तन्ना, दीप विनोद तन्ना, विवेक जयेश तन्ना के साथ सात अन्य सहयोगी संस्थाओं के खिलाफ छापेमारी में डिजिटल सबूत इकट्ठे किए थे। इन्हीं सबूतों के आधार पर ईडी मुंबई की टीम शुक्रवार को दो समूहों के दफ्तरों पर जांच-पड़ताल करने पहुंची। साईं समूह से जुड़े रियल एस्टेट ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी शुक्रवार देर शाम तक ग्रेनो वेस्ट व नोएडा में चल रही है।