सुविधाओं की अनदेखी पर कर्मचारी नाराज़

नवभारतटाइम्स.कॉम
electricity employees angry over neglect of facilities expressed anger over layoff of 25000
nNBT NBT न्यूज, लखनऊ : ईको गार्डन में आंदोलनरत संविदा बिजली कर्मियों ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा की। कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि 15 मई 2017 के आदेश का उल्लंघन कर लगभग 25,000 संविदा कर्मियों की छंटनी कर दी गई है। इससे उपकेंद्रों में स्टाफ की कमी है और काम का बोझ बढ़ गया है। गैर-तकनीकी कर्मियों से लाइनमैन का काम कराया जा रहा है, जिससे फाॅल्ट में देरी और हादसे हो रहे हैं। उन्होंने महिला कर्मियों को सुविधाओं और अवकाश से वंचित रखने का आरोप लगाया।