Faridabads Safai Mitra Couple To Be Special Guests At Red Fort Will Attend Independence Day Ceremony
शहर के ‘सफाई मित्र दंपति लाल किले पर होंगे विशेष अतिथि
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद: शहर के दो सफाई मित्र लाल किले पर होने वाले समारोह के प्रत्यक्षदर्शी बनने जा रहे हैं। नगर निगम फरीदाबाद में स्वच्छता कर्मी (सफाई मित्र) पप्पू कजानिया और उनकी पत्नी रानी कजानिया को 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वह चंदवाली गांव में रहने वाले हैं, जो लगभग 25 साल से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। बता दें कि हरियाणा से कुल 27 सफाई मित्रों को उनके जीवनसाथियों सहित बुलाया गया है।