Gurugram Road Accident Havoc 4 People Die Painfully Investigation Ongoing
सड़क हादसों में 4 लोगों की गई जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिले में शुक्रवार को सड़क हादसों में 4 लोगों की जान चली गई। आंबेडकर नगर यूपी निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा योगेश एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह बिनौला फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इधर, पालम विहार जे-ब्लॉक में गुरुवार सुबह 6:10 बजे हादसा हुआ। बहराइच के सनीदेवल ने बताया कि उनके पिता को गाड़ी ने अन्य हादसे में सर्विस रोड बिनौला के पास बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। चौथे हादसे में राजेंद्रा पार्क एरिया के दौलताबाद फ्लाईओवर पर बुधवार रात कौशांबी यूपी निवासी राजकुमार के पिता गणेश को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मौत हो गई।