आज शान से लहराएगा तिरंगा, मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण

नवभारतटाइम्स.कॉम
independence day minister vipul goel to hoist tricolor grand ceremony in faridabad
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सेक्टर-12 स्थित जिलास्तरीय समारोह में देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संगम देखने को मिलेगा। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले वह वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स सहित विभिन्न टुकड़ियां मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगी।