Liquor Businessman Murdered With Poison Case Filed Against Partner After 16 Months Sensation In Faridabad
ज़हर मिला खाना खाने से गई थी जान, पार्टनर पर हत्या का केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी इलाके में पिछले साल अप्रैल में संदिग्ध हालात में हुई शराब कारोबारी की मौत मामले का राज 16 महीने बाद खुला है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) मधुबन और डॉक्टरों की अंतिम बोर्ड रिपोर्ट में पता चला कि कारोबारी को सल्फास खिलाया गया था। आरोप उनके बिजनेस पार्टनर पर ही है। पुलिस ने हत्या और जहर देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना 3 अप्रैल 2025 की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गौछी निवासी शीतल ने बताया था कि उनके पति चन्द्रसैन छह साथियों के साथ मिलकर शराब का कारोबार करते थे। आरोपी रामू भी साझेदार था। 2 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:30 बजे रामू ने फोन से बताया कि चन्द्रसैन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। अस्ताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पत्नी को पता चला कि रामू, चन्द्रसैन को अपने घर की तीसरी मंजिल पर रहने वाली ज्योति के घर से अस्पताल लेकर आया था।