Lucknow Woman Working In Under construction House Dies Of Electric Shock Two Sons Injured
मकान में काम कर रही महिला की करंट लगने से जान गई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nटीम NBT, लखनऊ
इंदिरानगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं मां को बचाने के लिए पहुंचे दोनों बेटे झुलझ गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पति ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।लखीमपुर खीरी निवासी राजेश, अपनी पत्नी रूपरानी (50) ,दो बेटों इंदल और अजय के साथ इंदिरानगर के सेक्टर-25 में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। गुरुवार शाम 4 बजे मकान की पहली मंजिल पर प्लास्टर हो रहा था। इंदल और अजय प्लास्टर कर रहे थे। वहीं रूपरानी मसाला ढोने का काम कर रही थी। राजेश के मुताबिक सबमर्सिबल का तार खुला हुआ था। उसी पर रूपरानी का पैर पड़ गया। वह तड़पने लगी। दोनों बेटे मां को बचाने के लिए पहुंचे। वह दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तीनों लोगों को आनन-फानन में लोहिया संस्थान ले जाया गया। जहां रूपरानी की मौत हो गई। वहां दोनों बेटों का इलाज चल रहा है। इस मामले में पति राजेश ने ठेकेदार नितीश शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद ठेकेदार ने कार को सही से कवर नहीं किया था।