Martyred Sunil Kumar Honored Posthumously With Kirti Chakra 12 Up Police Braves Also Deserving Of Gallantry Medal
शहीद सुनील कुमार को कीर्ति चक्र सम्मान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यूपी पुलिस इतिहास में यह पहला मौका है। उन्हें वीरता पदक भी मिलेगा। जनवरी 2025 में शामली में हुई मुठभेड़ के बाद वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
वहीं, यूपी पुलिस के 12 जांबाजों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी. (वर्तमान में डीआईजी मुरादाबाद) समेत पांच पुलिसकर्मियों को जगनेर मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदन सिंह और उसके साथी अक्षय कुमार को मार गिराने के लिए सम्मानित किया जाएगा। एसटीएफ के सात कर्मियों को भी वीरता पदक मिलेगा।8देखें भीतर