Mba Graduate Arrested Involved In Fraud By Renting Account For 5 Thousand
5 हज़ार में ठगों के दिया था खाता, MBA पास आरोपी अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी में गिरोह को अपना बैंक खाता किराए पर देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जतिन जैन दिल्ली के मॉडल टाउन का रहने वाला है और MBA पास है। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि आरोपी जतिन जैन ने साइबर ठगों को महज पांच हजार रुपये में अपना बैंक का खाता इस्तेमाल करने के लिए दे दिया था। पीड़ित से ठगी गई 50 लाख 80 हजार 630 रुपये की राशि में से 2 लाख रुपये आरोपी जतिन के इसी केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।