Partition Horror Remembrance Day Nitin Naveen Pays Homage Manohar Lal Demands Inclusion In National Curriculum
विभाजन की त्रासदी झेलने वालों को नमन : नितिन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-29
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-29 के लेजर वैली पार्क ग्राउंड में मनाया गया। यहां पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। 1947 के विभाजन की त्रासदी में पीड़ा और बलिदान झेलने वाले लाखों लोगों को नमन है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विभाजन विभीषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोय रखने और हर परिवार युवाओं को जागरूक करने के लिए इसे राष्ट्रीय पाठयक्रमों में लागू किया जाए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता, सांसद और विधायक मौजूद रहे।