Pressure For Religious Conversion For Marriage Girl Files Case Against Shahrukh Khan
निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक निवासी युवती ने शाहरुख खान उर्फ रफ्तार समेत उसके भाई, मां और बहन के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसे निकाह के लिए कलमा पढ़वाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए राजी किया गया। एक साल तक शाहरुख पत्नी बताता रहा। उसके पहले से शादीशुदा होने का पता चला।
पीड़िता के मुताबिक, करीब एक साल पहले उसकी पहचान ए-चौट ऐप के जरिए शाहरुख से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर उसने शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि बाद में निकाह के लिए दोनों का एक धर्म में होना जरूरी बताकर उसे इस्लाम स्वीकार करने के लिए राजी किया गया। युवती को शाहरुख की 2020 में शादी की जानकारी मिली। भाई मोहम्मद अयान उर्फ सोनू पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।